Lohardaga News: हिसरी नवाटोली में ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी
लोहरदगा, अगस्त 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के द्वारा रविवार को 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन हिसरी पंचायत के हिसरी नवाटोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन, बबलू भगत, कलावती उरांव, वीरचंद भगत और कलिंदर उरांव ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों को न्याय तक पहुंच, मानव तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों, वरिष्ठ नागरिकों और परिवार सहायता सहित नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।इस दौरान डायन प्रथा, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम और सड़क दुर्घटना से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.