Lohardaga News: हिरही में चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन
लोहरदगा, अगस्त 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के हिरही के भोक्ता बगीचा के समीप चेहल्लुम कमेटी हिरही के तत्वावधान में चेहल्लुम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता एवं खेल नुमाइश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले के तीन दर्जन से अधिक अखाड़ों ने हिस्सा लिया। विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार समेत पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के संचालन का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर एवं उद्घाटनकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता जेयाउल अंसारी ने संयुक्त रूप से लाठी भांजकर किया। इस दौरान अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। खेल नुमाइश देखने के लिए आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.