लोहरदगा, अगस्त 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। हिंदी साहित्य कला परिषद, लोहरदगा की बैठक रविवार को अग्रसेन भवन में अध्यक्ष मदन मोहन पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और परिषद को पुनर्जीवित कर साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से परिषद की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मदन मोहन पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश लाल, सचिव अजय कुमार मित्तल, पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष नवनीत गौर, मोहन दुबे, मंजू सोनी, सह सचिव राम बिलास सिंह, रामचंद्र प्रसाद गिरी, दुर्गा प्रसाद सोनी, संगीता मित्तल, कोषाध्यक्ष मुरली प्रसाद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक मुखर्जी, संगठन सचिव दीपक अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी वीके बल्लंजिप्पा, आनंद सोनी, अशोक कांस्यकर, धनेश महतो और विनय केसरी को शामिल किय...