Lohardaga News: हिंडालको ने 11 ग्रामीण समूहों को बांटे नगाड़ा-मांदर
लोहरदगा, अगस्त 31 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। हिंडालको के बगड़ू हिल माइंस की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सोमवार को 11 ग्रामीण समूहों के बीच नगाड़ा और मांदर का वितरण किया गया। पतरातू नवाटोली, हेसपेढ़ी, भुसार, नीचे बगरू, बेथात और मेरले गांव के ग्रामीण समूहों को पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए। मौके पर हिंडालको के सहायक महाप्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ ने कहा कि नगाड़ा और मांदर का उपयोग ग्रामीण पर्व-त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में कर सकेंगे। इससे क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा मिलेगा तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हिंडालको सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्रामीणों के हित में लगातार जनोपयोगी कार्यक्रम चला रहा है।कार्यक्रम में प्रबंधक उज्ज्वल मिश्रा, गौरी शंकर प्रसाद, निताई दंडपद, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.