Lohardaga News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पानीपुरी विक्रेता गंभीर रूप से झुलसा
लोहरदगा, जुलाई 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के वी-टू मॉल के समीप पानीपुरी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक अधेड़ व्यक्ति गुरुवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायल की पहचान सरना टोली निवासी मंटू साहू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जाते हैं और पिछले करीब 20 वर्षों से लोहरदगा में रहकर पानीपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार द्वारा बारिश से बचाव को ले दुकान पर तिरपाल लगाने का प्रयास किया जा रहा था। बताया जाता है कि पहले वह अपने 10 वर्षीय बेटे को खंभे पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद मंटू साहू स्वयं बिजली के खंभे पर चढ़ गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह हाईटेंशन तार की चपेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.