लोहरदगा, अगस्त 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। वेद प्रचार सप्ताह के तहत गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा के तत्वावधान में शनिवार को सेन्हा गांव में हवन, भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गुरुकुल शांति आश्रम के संचालक आचार्य शरदचंद्र आर्य ने किया। कार्यक्रम का आयोजन आर्य वीरांगना सोनी कुमारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप समाहर्ता लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव और शिक्षक रवींद्रनाथ दत्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। हवन के बाद प्रवचन और भजन-संगीत का कार्यक्रम हुआ.

कार्यक्रम के उद्देश्य आचार्य शरदचंद्र आर्य ने कहा कि गुरुकुल शांति आश्रम की ओर से वेद प्रचार सप्ताह के तहत जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने हवन के विधि-विधान की जानकारी देते हुए कहा कि हवन से प...