लोहरदगा, सितम्बर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर क्षेत्र के ईस्ट गोला रोड में हल्की बारिश के बाद ही नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। सड़क पर जलजमाव होने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने तथा जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने के कारण नाली का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क से गुजरने वाले पैदल राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, जमा पानी के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, जलजमाव की समस्या को ले संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा च...