लोहरदगा, अगस्त 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को विद्यालय परिसर से जैव विविधता पार्क तक भव्य तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले कैडेटों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व एनसीसी सेकंड आफिसर वीना तिवारी ने किया। रैली में पीआई स्टाफ, पूर्व आचार्या मधुमिता शर्मा, शारीरिक विभाग के आचार्य जोधन समेत विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि गौरव, एकता, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में निकली तिरंगा रैली हर ...