Lohardaga News: हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, सांत्वना दी
लोहरदगा, जुलाई 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के बड़ागाईं गांव निवासी अरुण कुमार राणा एवं नेहा कुमारी की नृशंस हत्या की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज के नेतृत्व में भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, अनुसूचित जनजाति नेता पवन तिग्गा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचन्द्र गिरि, रमेश राणा, राजन राणा, पंचायत की मुखिया कैली उरांव तथा अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने मृतक अरुण कुमार राणा के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने करंज थाना प्रभारी से फोन पर घटना की जानकारी ली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.