लोहरदगा, अगस्त 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय में लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त ने पेशरार एवं कैरो प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का निर्देश दिया। वहीं पेशरार प्रखंड में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र हैंडओवर कराने का निर्देश जिला अभियंता को दिया गया।स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल, विद्युत, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। उप...