लोहरदगा, अगस्त 15 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर गुदरी बाजार लोहरदगा में शोक विनाशक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंगबली का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। समाजसेवी सुमित राय उर्फ डब्लू के सौजन्य से भगवान हनुमान जी का श्रृंगार तिरंगे के रंगों वाले फूलों से किया गया है। केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से सजे बजरंगबली का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तिरंगे के रंगों में फूलों से किया गया यह श्रृंगार धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति की भावना को भी प्रदर्शित कर रहा था। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं अखंडता की कामना की। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ ...