लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जीटीपीएस के विद्यार्थियों सोमवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। विद्यार्थियों ने अभिनय एवं संवाद के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को दर्शाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नशे के खिलाफ कालसी में निकली जागरूकता रैली नाटक देखने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में या...