लोहरदगा, अगस्त 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा की ओर से रविवार को चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में 219वें निःशुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज, डा कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 49 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने सेवा भारती के लगातार 219 सप्ताह से चल रहे निःशुल्क शिविर की सराहना की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रक्तदान महाअभियान में 115 यूनिट रक्त एकत्रशिविर के उद्देश्य जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है।चिकि...