लोहरदगा, सितम्बर 3 -- Lohardaga News: कुडू , प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू के राजकीय बालिका मध्य विद्यालय पंडरा की शिक्षिका पुष्पा मिंज के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया मुमताज पंवरिया, पूर्व उपमुखिया कमरुल इस्लाम, सनाउल्लाह अंसारी, हसबुद्दीन अंसारी, शशि भूषण भगत, प्रधानाध्यापक जेरोमी लकड़ा, अनीता अग्रवाल एवं वतन कुजूर उपस्थित रहे।समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पा मिंज के विद्यालय एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्त...