Lohardaga News: सेन्हा में पेड़ गिरने से पांच कच्चे मकान क्षतिग्रस्त
लोहरदगा, अगस्त 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच बुधवार सुबह जोगना नवाटोली में विशाल इमली पेड़ गिरने से पांच परिवार का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी का हताहत की सूचना नहीं है। सोमवार रात से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जोगना नवाटोली अखाड़ा के समीप स्वर्गीय सुधु उरांव के 50 वर्षीय पुत्र महेश उरांव, वीरेंद्र उरांव के अलावे स्व शनिया उरांव के 32 वर्षीय पुत्र सुनील उरांव, महादेव उरांव के 55 वर्षीय पुत्र झुबलु उरांव का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।इस घटना में किसी परिवार के सदस्य लोग बाल बाल बचे। जबकि सभी परिवार के बीच रहने की समस्या बरसात के मौसम में उतपन हो रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: लगातार बारिश से आफत, बोलबा में एक दर्जन से अधिक घर गिरे विशाल इमली पेड़ गिरने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.