Lohardaga News: सेन्हा ने सरना क्लब को हराकर फुटबाल चैंपियनशिप जीती
लोहरदगा, सितम्बर 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सेरेंगदाग खनन क्षेत्र अंतर्गत युवा क्लब, सेरेंगदाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय युवा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता को हिंडाल्को लोहरदगा द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इसमें लोहरदगा, भंडरा, सेन्हा, घाघरा, पेशरार, गुमला, बिशुनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा फुटबॉल क्लब, सेन्हा ने 5-0 से सरना फुटबॉल क्लब, जालिम को हराया। फुटबॉल क्लब, ईटा ने तृतीय तथा ऑल इंडिया, तुईमु-चिरोपाट ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजिट टीम को जर्सी, फुटबॉल, मेडल एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किए गए।समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीनियर मैनेजर माइंस अखिलेश सिन्हा, मैनेजर ऋषभ गौरव रहे। अधिकारियों और अतिथियों ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.