लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सेन्हा थाना पुलिस की ओर से प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन रोड मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु प्रसन्न नजर आए। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और खुशियां बांटने का अवसर है। प्रशासन उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रहा है। पर्व के दौरान शांति भंग करने या गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Saharsa News: शंातिपूर्ण मनाएं दुर्गा पूजा निकाला गया फ्लैग मार्च उन्होंने बताया कि दुर्गा...