लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत 24 अक्टूबर को रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव विद्यालय में आयोजित होने वाली सूर और ताल संग्राम की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लोहरदगा की छात्रा अर्चना कुमारी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वह पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। विदित हो कि 16 अक्टूबर को डायट, चीरी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अर्चना कुमारी ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायन से निर्णायकों को प्रभावित किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल ...