Lohardaga News: सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए रखा तीज व्रत
लोहरदगा, सितम्बर 14 -- Lohardaga News: सेन्हा, प्रतिनिधि। हरतालिका तीज का पावन पर्व सोमवार को लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। महिलाओं ने विभिन्न शिवालयों के अलावा अपनी सुविधा के अनुसार घरों में भी टोला-मोहल्ले की अन्य महिलाओं के भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। हाथों में पूजा की थाली और पूजन सामग्री लेकर महिलाएं शिवालयों में पहुंचीं और विधि- विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत प्रखंड मुख्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.