Lohardaga News: सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवाकी धाम में होगा जलाभिषेक
लोहरदगा, अगस्त 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।नाग पंचमी के अवसर पर आगामी 17 अगस्त को लोहरदगा के बरवाटोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर से विशाल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। श्रद्धालु देवकी बाबा धाम मंदिर, घाघरा पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन को लेकर कांवड़िया संघ द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से सुल्तानगंज से लाया गया पवित्र गंगाजल मंदिर परिसर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की शिव-पार्वती और अघोरी टीम द्वारा भव्य धार्मिक प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए देवकी बाबा धाम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.