लोहरदगा, अक्टूबर 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत आयोजित सुर और ताल संग्राम की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा, लोहरदगा की आठवीं कक्षा की छात्रा अर्चना कुमारी ने शानदार सफलता हासिल की है। अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन गायन से उन्होंने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रमंडल स्तर पर विजेता बनीं। अब अर्चना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। 24 अक्टूबर को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव विद्यालय (जिला स्कूल), रांची में आयोजित प्रतियोगिता में लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर...