लोहरदगा, अक्टूबर 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और चिकित्सकों की विभिन्न मांगों को लेकर 10 प्रमुख चिकित्सा संगठन एकजुट हो गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-आईएमए की झारखंड शाखा के नेतृत्व में संयुक्त आंदोलन शुरू किया गया है। इसके तहत मंगलवार को चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। आंदोलन का उद्देश्य चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मरीजों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस आंदोलन में एएचपीआई, झासा, आईएमए महिला विंग, जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन, जूनियर डाक्टर्स नेटवर्क, फाइमा, मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क और इंडियन डेंटल एसोसिएशन समेत 10 चिकित्सा संगठन शामिल हैं।संयुक्त आंदोलन के तहत संगठनों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमें...