लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के छात्र समर कुमार ने प्रथम झारखंड स्टेट सिलंबम चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। सिलंबम एसोसिएशन आफ झारखंड की ओर से 25 अक्टूबर को रांची के अरगोड़ा स्थित विवाह भवन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें समर कुमार ने कंबू संदाई इवेंट के 44 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में लोहरदगा जिले का प्रतिनिधित्व किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है। इससे बच्चों की...