लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। प्रथम पूज्य एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के श्री सिद्धि विनायक मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर समिति लोहरदगा की बैठक मंगलवार को गणपति नगर स्थित प्रस्तावित मंदिर स्थल के समीप लालमोहन प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए श्री सिद्धि विनायक मंदिर संचालन समिति के गठन का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार संचालन समिति में न्यूनतम 11 और अधिकतम 21 सदस्यों को शामिल किया जाना है। मंगलवार को 11 सदस्यों का चयन किया गया। इनमें लालमोहन प्रसाद केशरी, दीपक साहू, मुरारी चौरसिया, चांदमल पोद्दार, लालू साहू, वार्ड पार्षद दिनेश पांडेय, संदीप पोद्दार, कन्हैया राजगढ़िया, डा संतोष कुमार गुप्ता, मनीष राजगढ़िया एवं आशीष सिंह पिंटू शा...