लोहरदगा, अगस्त 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, हिटी। सावन माह की पहली सोमवारी पर लोहरदगा जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की। जिले के ऐतिहासिक खखपरता शिवधाम, भंडारा स्थित अखिलेश्वर शिवधाम, सेन्हा के चंदवा गढ़गांव गुफा मंदिर, छत्तर बगीचा का स्वयंभू शिव मंदिर, कुडू का महादेव मंडा, नगर क्षेत्र के बुढ़वा महादेव मंदिर, दुर्गा बाड़ी, देवी मंदिर, बड़ा तालाब शिव मंदिर, ईस्ट गोला रोड शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारे...