Lohardaga News: सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान
लोहरदगा, सितम्बर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में जल सहिया दीदियों ने रविवार को विभिन्न सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उगरा पंचायत के कोराम्बे महाप्रभु मंदिर परिसर, अलौदी पंचायत के चंदवा गढ़गांव स्थित महादेव मंडा और मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार स्थित हनुमान मंदिर और नदी के आसपास सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रखंड समन्वयक मनसा रानी सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल, जलस्रोत, धार्मिक स्थल, गांव-मोहल्ले और सामुदायिक शौचालय सहित अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- जोन्हा जलप्रपात पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.