Lohardaga News: सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों को गति देगी जय श्रीराम समिति
लोहरदगा, सितम्बर 24 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की बैठक गुरुवार को बजरंग करूवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला संरक्षक, जिला पदाधिकारी एवं समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 14 अक्तूबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कहा गया कि आने वाले दिनों में संगठन के सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों को और गति देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में चर्चा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। समारोह में समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.