Lohardaga News: सात सितंबर को प्राचीन देवी मंडप मंदिर में होगा अखंड हरिकीर्तन
लोहरदगा, सितम्बर 3 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के बरवाटोली स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में सात सितंबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता संरक्षक सुनील अग्रवाल ने की। बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए समिति के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि सात सितंबर को अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। जिसका समापन आठ सितंबर की सुबह होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण करेंगे।वहीं, सात सितंबर की शाम मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। मंदिर की विशेष सजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.