Lohardaga News: साड़ी फंसने से बाइक से गिरी महिला, गंभीर
लोहरदगा, सितम्बर 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर कुजरा स्थित उमेश होटल के समीप में मंगलवार शाम में चलती पल्सर बाइक में साड़ी फंसने से एक महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा निवासी मनतोरणी देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने पुत्र दीपक लोहरा के साथ चंदवा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक के पीछे के चक्के में साड़ी फंस गई, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला के सिर, चेहरे और पैर में चोट लगी। बताया गया कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने समय रहते वाहन को दूसरी ओर मोड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चौकीदार समसुल अंसारी, समाजसेवी प्रकाश साहू, उमेश होटल संचालक मालती देवी, पार्वती देवी और अमित साहू समेत अन्य लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.