Lohardaga News: सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत और सामाजिक एकता को मजबूत करें : डीपी साहू
लोहरदगा, अगस्त 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, किस्को लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित चेहल्लुम मेला एवं पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने पारंपरिक लाठी खेल का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, साहस और सामाजिक एकता की भावना को भी मजबूत करते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.