लोहरदगा, अगस्त 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। तीस जुलाई को महज दो घंटे के भीतर शहर में हुई तीन गंभीर आपराधिक घटनाओं के विरोध में लोहरदगा सर्राफा एसोसिएशन ने शनिवार को जिलेभर के सर्राफा प्रतिष्ठानों में बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पोस्टर चिपकाए, काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया तथा बाइक मार्च निकालकर अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। सर्राफा प्रतिष्ठानों पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा था कि सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, भयावह रूप से बढ़ रहे नशा कारोबार एवं बद से बदतर हो रही कानून व्यवस्था के विरुद्ध जिले के सर्राफा प्रतिष्ठान बंद हैं। इस दौरान व्यवसायियों ने दिवंगत युवा व्यवसायी शुभम साहू को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: बढ़...