Lohardaga News: सदर थाना क्षेत्र के जुआ अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड
लोहरदगा, अक्टूबर 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। गत दिनों हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से -लोहरदगा में खुलेआम चल रहा है जुए का कारोबार, प्रसाशन मौन- शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित किया गया था। जिसमें सदर थाना क्षेत्र के निगनी और नगर क्षेत्र में चल रहे जुआ अड्डों का जिक्र था, इसपर कार्रवाई करते हुए सोमवार रात और मंगलवार को जुआ अड्डों के विरुद्ध पुलिस ने लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने संभावित जुआ के अड्डों पर करवाई की है। पुलिस को देख कर जुआरी जुआ अड्डों से फरार हो गए। वहीं पुलिसिया कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के निगनी, चंदकोपा, कोलपारा के समीप संचालित किए जा रहे जुआ अड्डों पर कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.