Lohardaga News: सदर अस्पताल में नेत्र रोगियों का इलाज और सर्जरी शुरू
लोहरदगा, जुलाई 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में साल भर बाद नेत्र सर्जन की पदस्थापना से आंख के रोगियों को राहत मिली है। अब रोगियों के आंखों की जांच और सर्जरी भी सदर अस्पताल में होने लगी है। बुधवार को नेत्र सर्जन डा समीर कुमार द्वारा आठ नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद आपरेशन किया गया। प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को नेत्र रोगियों की सर्जरी की जा रही है। नेत्र सहायक अजय कुमार, रवि कुमार रवि, ऋतु कुमारी ने इसमें सहयोग किया। गौरतलब है कि सदर अस्पताल में नेत्र सर्जन की पदस्थापना नहीं होने से ग्र्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 32 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन बुधवार को आंखों की सर्जरी कराने के बाद रोगी और उनके परिजन काफी खुश नजर आए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.