लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और दो बच्चे हुए बेसहारा लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या बारह--06 नवंबरसड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और दो बच्चे हुए बेसहारालोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा भंडरा सड़क के सिठियो पुल के समीप दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मसमानो ठाकुर गांव निवासी 36 वर्षीय नीरज भगत के रूप में हुई है। नीरज गुरुवार देर शाम में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुल के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखकर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया।दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान सदर अस्पताल में कुडू प्रमुख सह कांग्रेस नेता ऐनुल अंसारी, चौकीद...