Lohardaga News: सघन वाहन जांच अभियान में वसूला गया 70 हजार रुपए जुर्माना
लोहरदगा, अक्टूबर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने लोहरदगा-रांची मुख्य सड़क पर शंख नदी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर डीटीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन चालान काटा गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।मौके पर डीआरएसओ अमृतेश्वर गिरी, रोड सेफ्टी इंजीनियर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.