लोहरदगा, अगस्त 2 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। संत उर्सुला अस्पताल, लोहरदगा में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डीसी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल और संत उर्सुला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 10 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।रक्तदान यह भी पढ़ें- Ranchi News: हूटार सत्संग भवन में 37 लो...