Lohardaga News: संडेज आन साइकिल से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश
लोहरदगा, नवम्बर 29 -- साइकिल रैली से फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। मेरा युवा भारत-माई भारत लोहरदगा द्वारा रविवार को संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। पुराने डीसी कार्यालय परिसर से शुरू हुए कार्यक्रम में 100 से अधिक साइकिल चालकों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान पांच किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उपवना बाड़ा ने युवाओं को प्रेरित किया। मौके पर एथलेटिक्स कोच विकास कुमार महतो, क्रिकेट कोच अमित कुमार, कुश्ती कोच महादेव उरांव, एथलेटिक्स कोच नम्रता भगत, राष्ट्रपति पुरस्कार एवं माय भारत-एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित दीक्षा कुमारी तथा जिला युवा अधिकारी अजय कुमार सैनी मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.