लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। संजना कुमारी ने एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, लोहरदगा ने संजना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। महासभा ने कहा है कि संजना की सफलता पूरे लोहरदगा, झारखंड और चंद्रवंशी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। महासभा ने सरकार से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने की मांग की है, ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए और पदक जीत सकें। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: कांस्य पदक जीतने पर संजना को मिली बधाई यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सेमीफाइनल में पहुंचीं संजना, अब स्वर्ण पदक पर ...