लोहरदगा, सितम्बर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पतराटोली में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूर्व अध्यक्ष कुमार सुमन साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कुमार सुमन साहू को अध्यक्ष, बिनोद साहू को कार्यकारी अध्यक्ष तथा सचिव रितेश कु गुप्ता, सह सचिव रौशन गुप्ता और कोषाध्यक्ष सोहन साहू को चुना गया।

उद्घाटन पूजा की योजना सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष मां अंबे की पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। सुमन साहू ने कहा कि सबके सहयोग से इस बार प्रथम कलश स्थापना के साथ ही भव्य रूप से मां अम्बे की पूजा अर्चना तथा प्रति दिन भंडारा होगा।

नए पदाधिकारियों का गठन उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद अजय उरांव, अभिषेक साहू,निशांत राज, अनुज साहू,अनिल कुमार,हिमांशु कुमार बनाये गये। मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार साहू तथा संरक्षक म...