लोहरदगा, अक्टूबर 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा मैटर फाइल तेरह से सोलह लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल तेरह- 29 अक्तूबर

छठ पूजा समिति की नई कमेटी लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा के पतराटोली में श्री शुभकामना छठ पूजा समिति की बैठक सोहन साहु की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। इसमें नई कमेटी बनाते हुए सर्वसम्मति से रणधीर साहू को अध्यक्ष, हिमांशु कुमार को सचिव और अभिषेक साहू बंटी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर चंदन साहू, राहुल थापा, किशन साहू, कुंदन साहू, राहुल साहू और सुशांत साहू चुने गए। वहीं, दिलीप सिंह, सोहन साहू विनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, रामचरण राम, अजय कुमार मधुर, दिगंबर साहु, बिमलकांत सिंह, शिबू सिंह, संजय अग्रवाल, पूर्व वार्ड पार्षद कमला देवी, वार्ड पार्षद अजय उरांव सहित अन्य लोगों को संरक्षक मंडली में शामिल किया ...