लोहरदगा, सितम्बर 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिलेभर में शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव को ले सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों और देवालयों को आकर्षक विद्युत सज्जा, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आधी रात जन्मे कन्हाई, घर-घर बाजी बधाई जन्माष्टमी का उत्सव शहर के श्रीराम मंदिर, फुलवारी, ठाकुरबाड़ी मंदिर, हटिया गार्डन, काली मंदिर, तिवारी दूरा, जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर, शास्त्री चौक शिवालय, पावरगंज देवी मंदिर, च...