Lohardaga News: शुभम साहू के परिजनों से मिले धीरज प्रसाद साहू
लोहरदगा, अगस्त 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के युवा व्यवसायी शुभम साहू हत्याकांड के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू गुरुवार को शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शुभम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि एक युवा व्यवसायी की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी。
पुलिस अधीक्षक के साथ बातचीत मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद ने लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने एसपी से कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.