लोहरदगा, सितम्बर 10 -- Lohardaga News: शिव विवाह का भावपूर्ण प्रसंग देख श्रद्धालु भक्ति सागर में डूबे लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या चार- 09 सितंबर शिव विवाह का भावपूर्ण प्रसंग देख श्रद्धालु भक्ति सागर में डूबे

श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत अयोध्या धाम के कथावाचक अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अगुवाई में शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा गुदरी बाजार के निकट नौउवा मुहल्ला स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें अयोध्या धाम के कथावाचक अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज और उनकी पूरी टीम नौ दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा की प्रस्तुति दे रहें हैं। पहले दिन भगवान शिव माता पार्वती के विवाह का संगीतमय मंचन किया गया। शिव विवाह देखकर श्रद्धालु भक्तिमय सागर में डूब गए थे...