लोहरदगा, सितम्बर 8 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के बैमारी में शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। बतौर अतिथि विधायक प्रतिनिधि, सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार आदि ने टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। शिव प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। डीआईजी रविंद्र भगत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना की सीख देता है। उन्होंने सभी खि...