लोहरदगा, नवम्बर 25 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर प्रखंड के बीआरसी प्रांगण में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओें का आयोजन कक्षा छह से आठ और नौ-दस के बच्चों के बीच किया गया। बीइइओ राजीव रंजन ने मौके पर कहा कि आज शिक्षा सिर्फ केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विभाग संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास के लिए मानसिक, शारीरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है। शिक्षा का उद्देश्य सर्वांगीण विकास है।आप लोगों ने जो इस प्रोग्राम में मेहनत किया है वह काफी प्रशंसनीय है। इन्होंने बच्चो को कहा कि आप होनहार और झारखंड के भविष्य हैं।बीपीओ मंजू देवी ने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चे का भविष्य उज्जवल हो और हमेशा हर प्रतियोगिता में मुस्तैदी से शामिल होते रहेंगे तो छिपी प्रतिभा सबों के सामने...