लोहरदगा, अक्टूबर 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा और आसपास के क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा पूरे भक्ति भाव और आस्था के साथ की गई। लोहरदगा शहर के कई पूजा पंडालों मंदिरों और घर-घर में दुर्गा सप्तशती चंडी पाठ का आयोजन किया गया है। जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना परिसर पूजा पंडाल में लगातार 34 वें साल भी सार्वजनिक रूप से सामूहिक चंडी पाठ का आयोजन किया गया है। यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष कर चंडी पाठ के समाप्ति के समय महा आरती में और संध्या आरती में महिला भक्तों की भीड़ उल्लेखनीय होती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना लोहरदगा में पूजा और चंडी पाठ माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का...