Lohardaga News: शहीद एसपी अजय कुमार सिंह को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने किया नमन
लोहरदगा, अक्टूबर 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। संयुक्त बिहार के समय नक्सल उग्रवाद के विरुद्ध अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए लोहरदगा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद अजय कुमार सिंह की 26वीं शहादत दिवस पर रविवार को केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अजय उद्यान, लोहरदगा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने शहीद अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यपरायणता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर कुणाल वर्मा ने कहा कि शहीद अजय कुमार सिंह का जीवन कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और राष्ट्रहित में सर्वोच्च त्याग की प्रेरणादायी मिसाल है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: दुर्गा पूजा मिलजुल कर सौहार्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.