Lohardaga News: शहर से गुजरने वाले एनएच समेत प्रमुख सड़कें बदहाल
लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में हुई मानसून समाप्त हो चुका है। लेकिन मानसून के दौरान हुई बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है, वहीं व्यस्त सड़कों पर आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.