लोहरदगा, जुलाई 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। पुलिस की सायरन गुरुवार रात लोहरदगा शहर में गूंजती रही। लोहरदगा का अमन चैन, बेखौफ वातावरण एकदम से डर और चिंता में डूब गया। हर जुबान पर यही चर्चा है कि आखिर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है भी कि नहीं। अपराधियों को खुलेआम, दिनदहाड़े इस तरह शहर की एक छोर से दूसरे छोर तक हथियार लेकर बेवकूफ घूमने और लूट की कोशिशें करने, और इसी दौरान एक दुकानदार की हत्या तक कर देने की हिम्मत आखिर कैसे हुई।व्यवसायी तो डरे हुए हैं ही, आम लोगों में भी भय का माहौल बन गया है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: खत्री ज्वेलर्स में डकैती का प्रयास विफल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...