Lohardaga News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं
लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददामा। त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर में लोहरदगा किस्को थाना पुलिस ने बाजार टांड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी वारिस हुसैन के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की, जिसमें कई लोगों के शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों के जरूरी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की। थाना प्रभारी वारिस हुसैन ने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब का सेवन कर कभी वाहन न चलाएं। सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.